UP के इस जिले में बनेगा नया चार लेन बायपास, इन 39 गांवों से 4 गुना मुआवजे पर होगी जमीन अधिग्रहण

UP के इस जिले में बनेगा नया चार लेन बायपास, इन 39 गांवों से 4 गुना मुआवजे पर होगी जमीन अधिग्रहण

Up News : अलीगढ़ पलवल हाईवे पर बाईपास निर्माण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही  है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की तरफ से बाईपास सड़क निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी  थी। प्रशासन की तरफ से इस डीपीआर को मंजूर कर लिया गया है।

अब किसानों को चार गुना अधिक मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। बाईपास निर्माण के लिए 39 गांवों में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा।

Uttar Pradesh News : अलीगढ़ पलवल हाईवे पर बाईपास निर्माण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस बाईपास निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम अब जल्द शुरू होने वाला है. NHAI की ओर से भेजी गई डीपीआर को अब प्रशासन की मंजूरी मिल चुकी है।

अलीगढ़ पलवल हाईवे पर खैर-जट्टारी कस्बे में फोरलेन बाईपास का निर्माण किया जाएगा। प्रशासन की ओर से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी में जाने के बाद जमीन अधिग्रहण और बाईपास निर्माण के लिए धनराशि मिल चुकी है।

Up में मिलेगा चार गुना मुआवजा

इस फोरलेन हाईवे बाईपास निर्माण में जिन भी किसानों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी उन्हें चार गुना मुआवजा वितरित किया जाएगा. जमीन अधिग्रहण को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. जमीन अधिगम को लेकर भूमि अध्यापति विभाग ने जोरों शोरों तैयारी शुरू भी कर दी है। बाईपास निर्माण के लिए 39 गांवों में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा।

बाईपास रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी

नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने शासन को बाईपास रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भेजी थी, जिसे मंजूरी मिली है। भूमि अधिग्रहण और सड़क निर्माण के लिए धनराशि इसके बाद दी गई है। अलीगढ़-पलवल राज्यमार्ग 67 किलोमीटर लंबा है जो अलीगढ़ को पलवल, हरियाणा और नोएडा से जोड़ता है।

अब वाहन चालकों को कस्बा खैर और जट्टारी में घंटों जाम से निजात मिलेगा। 10 किलोमीटर खैर में और 5.5 किलोमीटर जट्टारी बाईपास के लिए फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। इसकी मांग लंबे समय से चली आ रही है।

Read more

अलीगढ़ में हुआ एक दुखद और बड़ा हादसा। दरोगा की गोली से एक सिपाही की दर्दनाक मौत।

अलीगढ़ में हुआ एक दुखद और बड़ा हादसा। दरोगा की गोली से एक सिपाही थी दर्दनाक मौत।

वन भारत टीवी व्यूरो / अलीगढ  में हुआ एक दुखद और बड़ा हादसा। दरोगा की गोली से एक सिपाही की दर्दनाक मौत। गोकसी की सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीमें पहुंची थी। गोकशी के आरोपी को पकड़ने। गोकशी के आरोपी को पकड़ने पहुंची एसओजी और पुलिस की टीम, इसी दौरान एक दरोगा की पिस्टल … Read more

अलीगढ़ में थाने में पुलिस के सामने बेटे ने मां को जिंदा जलाया, मचा हड़कंप

बड़ी खबर: अलीगढ़ में थाने में पुलिस के सामने बेटे ने मां को जिंदा जलाया, मचा हड़कंप, प्रॉपर्टी के लिए हुआ था झगड़ायूपी के अलीगढ़ से के बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बेटे ने थाने में ही पुलिसकर्मियों के सामने अपनी मां को जिंदा जला दिया। आरोपी ने अपनी मां पर पेट्रोल … Read more