अलीगढ़ में थाने में पुलिस के सामने बेटे ने मां को जिंदा जलाया, मचा हड़कंप

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Threads

बड़ी खबर: अलीगढ़ में थाने में पुलिस के सामने बेटे ने मां को जिंदा जलाया, मचा हड़कंप, प्रॉपर्टी के लिए हुआ था झगड़ायूपी के अलीगढ़ से के बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बेटे ने थाने में ही पुलिसकर्मियों के सामने अपनी मां को जिंदा जला दिया।

आरोपी ने अपनी मां पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से महिला को मिटटी डालकर बचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला 80 प्रतिशत झुलस चुकी थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद यूपी की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, महिला का उसके बेटे से संपत्ति को लेकर कुछ विवाद चल रहा था।

इसके बाद मां और बेटे थाने गये। जहां उसके बेटे ने आक्रोश में आकर मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। पति के बड़े भाई से मकान के बंटवारे का विवाद था।

मकान में एक हिस्से में मां और उसका बेटा रहता है। उसको खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला और उसका बेटा 10 लाख रुपए चाहते थे। ससुराल वाले 5 लाख देने पर तैयार थे।

NDA Result मथुरा के लाल लक्ष्मी नारायण ने NDA की परीक्षा पास कर माता पिता का नाम किया रोशन।।

Randeep hooda net worth: कैसी जीते हैं लग्जरी लाइफ,कुल कितनी सम्पति के हैं मालिक